HALCHAL INDIA NEWS
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर स्थित भारत गैस गोदाम पर दो दिन से रसोई गैस की आपूर्ति बाधित होने के कारण गुरुवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में उपभोक्ता गोदाम पर पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। घंटों इंतजार के बावजूद सिलिंडर न मिलने से लोग नाराज दिखे।
उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना गैस सिलिंडर दिए ही सिस्टम में डिलीवरी पूरी दिखा दी जा रही है। कई लोगों के मोबाइल पर डिलीवरी के मैसेज भी आ गए, लेकिन गोदाम पर उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि 20-25 दिन पहले की बुकिंग भी अब तक लंबित है, जिससे व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने आपूर्ति वाहन न पहुंचने की बात कही, लेकिन भीड़ इस तर्क से संतुष्ट नहीं हुई। लोगों का कहना था कि पहले ओटीपी लेकर डिलीवरी दर्ज कर ली जाती है और बाद में सिलिंडर नहीं दिया जाता, जिससे समस्या और बढ़ रही है।
स्थानीय निवासी दयावती ने बताया कि एक सप्ताह से गैस नहीं मिलने के कारण घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है और कई परिवारों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।
हंगामे के दौरान लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
वहीं, गैस एजेंसी के प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि सप्लाई चेन में बाधा आने के कारण यह स्थिति बनी है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जैसे ही आपूर्ति सामान्य होगी, उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin