Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

हापुड़ में साइबर ठगी का मामला: दो बैंक खातों से उड़ाए करीब छह लाख रुपये


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

नगर कोतवाली क्षेत्र के शक्तिनगर निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने उसके दो अलग-अलग बैंक खातों से यूपीआई के जरिए करीब छह लाख रुपये निकाल लिए। मामले की जानकारी मिलने पर पीड़ित के भाई ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता गजेंद्र सिसौदिया के अनुसार, उनके भाई किशन के खाते हापुड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक और आईडीबीआई बैंक में हैं। किशन इस समय गुजरात में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीएनबी खाते के लिए न तो एटीएम कार्ड जारी हुआ था और न ही यूपीआई सेवा सक्रिय थी, इसके बावजूद ठगों ने 12 से 17 अप्रैल के बीच 27-28 ट्रांजेक्शन में करीब 4.15 लाख रुपये निकाल लिए।

इसके अलावा 9 से 17 अप्रैल के बीच आईडीबीआई खाते से भी 19 बार में लगभग 1.84 लाख रुपये यूपीआई के माध्यम से निकाल लिए गए। इस तरह कुल रकम करीब छह लाख रुपये हो गई।

पीड़ित पक्ष ने पुलिस से दोनों बैंक खातों को तत्काल फ्रीज कराने और संबंधित बैंकों को नोटिस जारी करने की मांग की है।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।