HALCHAL INDIA NEWS
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे-9 के ब्रजघाट टोल प्लाजा के पास खीरे पर रंग और केमिकल लगाकर बेचने का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कुछ लोग खीरों को कृत्रिम रूप से हरा और चमकदार बनाते नजर आ रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है और खाद्य पदार्थों की शुद्धता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा के आसपास सड़क किनारे लगने वाली दुकानों पर लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं। आरोप है कि खीरों को ताजा दिखाने के लिए उन पर रंग और रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
स्थानीय निवासियों ने आशंका जताई है कि ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे पेट और त्वचा से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
बताया जा रहा है कि पहले भी खाद्य सुरक्षा विभाग इस क्षेत्र में जांच और कार्रवाई कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद इस तरह की गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
एसडीएम श्रीराम यादव ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में खीरों पर रंग या केमिकल लगाने की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin