HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
नगर कोतवाली क्षेत्र में एनएच-09 स्थित अरासा होटल के सामने गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी दिशा में जा रही कार से जा भिड़ी। हादसे में दोनों कार चालकों को चोटें आईं, जबकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली के मेघवाला क्षेत्र निवासी वसीम अपनी वैगनार कार से मुरादाबाद की ओर जा रहे थे। वहीं, हापुड़ के माता मोहल्ला निवासी मुकेश अपनी कार से दिल्ली की दिशा में जा रहे थे। जैसे ही वसीम की कार अरासा होटल के पास पहुंची, वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघ गई और सामने से आ रही मुकेश की कार से टकरा गई।
हादसे के बाद हाईवे के एक ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही टीपी नगर चौकी प्रभारी प्रदीप पचौरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारू कराया गया।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। फिलहाल इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin