गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सेहल में आपसी कहासुनी के बाद एक युवक पर दरांती से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। युवक के सिर में गहरी चोट लगने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित मनोज का दो दिन पहले पड़ोसियों से विवाद हो गया था। परिजनों ने बताया कि घर के बाहर टेंट लगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। उस समय ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन रविवार को विवाद फिर बढ़ गया।
आरोप है कि दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने मनोज को घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। दरांती लगने से मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर में गहरी चोट आई।
घायल युवक को परिजन तुरंत स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ दिनों से तनाव बना हुआ था।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin