Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

बुद्ध पूर्णिमा पर जाम से जूझे श्रद्धालु, भीषण गर्मी में बढ़ी परेशानी


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते शुक्रवार सुबह गंगा पुल और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सुबह करीब 10 बजे वाहनों का दबाव इतना बढ़ गया कि ट्रैफिक पूरी तरह प्रभावित हो गया।

करीब एक घंटे तक वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे, जिससे यात्रियों और श्रद्धालुओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसे लोगों को परेशानी और अधिक बढ़ गई।

त्योहार के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई।