Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

मिड डे मील मामले में सहायक अध्यापक निलंबित


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ के नारायणपुर की मंढैया स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील योजना को लेकर की गई शिकायत के मामले में एक सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। जांच में शिकायत को भ्रामक पाए जाने के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रीतु तोमर ने बताया कि विद्यालय में मिड डे मील में अनियमितता और दूध में पानी मिलाने की शिकायत सामने आई थी। मामले की जांच कराई गई, जिसमें पाया गया कि बच्चों को मेन्यू के अनुसार भोजन दिया जा रहा था।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि सहायक अध्यापक गुरुदयाल ने अन्य शिक्षकों को फंसाने के उद्देश्य से दूध की खाली थैलियों के फोटो लिए थे और रसोइयों से दूध में पानी मिलाने के लिए कहा था। 

मामले को गंभीर मानते हुए आरोपी सहायक अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की आगे की जांच खंड शिक्षा अधिकारी योगेश गुप्ता को सौंपी गई है।