सिंभावली। नए हाईवे पर गंगा एक्सप्रेसवे के पास बुधवार को एक बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा उस समय हुआ जब चालक ने अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने की कोशिश की। दुर्घटना में बस चालक और परिचालक घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार गांव दौताई निवासी चालक मुन्नवर बस को गढ़मुक्तेश्वर से दिल्ली की ओर लेकर जा रहा था। गांव सिखेड़ा के पास अचानक एक बाइक सामने आने पर चालक ने बस को मोड़ने का प्रयास किया। तेज रफ्तार होने के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल चालक और परिचालक सोनू निवासी गजरौला को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।
घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि हादसे के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था। घायल चालक और परिचालक को उपचार उपलब्ध करा दिया गया है।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin