HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर बुधवार को मुरादाबाद रेल मंडल के एडीआरएम प्रेमशंकर झा ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां लगे करीब 40 सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को जल्द सभी कैमरे चालू कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक पर सफाई व्यवस्था, नवनिर्मित शौचालय, वेटिंग हॉल और स्टेशन अधीक्षक कार्यालय का जायजा लिया। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी प्लेटफार्म पर जनरल कोच के पास दो-दो वाटर कूलर लगाने के निर्देश भी दिए गए।
एडीआरएम ने स्टेशन परिसर में चल रही कैंटीन व्यवस्था, फूड स्टॉल और ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ स्टॉल की भी जांच की। इस दौरान वेंडरों के आई कार्ड की जांच कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर एक और दो को जोड़ने वाले अंडरपास की स्थिति सुधारने, प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने और निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज के नीचे रखे अतिरिक्त सामान को हटाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। रेलवे कॉलोनी में जल निकासी व्यवस्था सुधारने पर भी जोर दिया गया।
निरीक्षण के अंत में एडीआरएम ने स्टेशन के मुख्य द्वार का जायजा लेते हुए सफाई व्यवस्था मजबूत करने, तिरंगा ध्वजारोहण कराने और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे सुंदरीकरण कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin