HALCHAL INDIA NEWS
सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित सर्विस रोड को लेकर लंबे समय से चल रही समस्या के समाधान की उम्मीद अब बढ़ने लगी है। बुधवार को रेलवे विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेलवे लाइन के पास सर्विस रोड निर्माण के लिए संभावित स्थान का निरीक्षण किया। अधिकारियों के सर्वे के बाद ग्रामीणों और किसानों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
बताया जा रहा है कि रेलवे की अनुमति न मिलने के कारण काफी समय से सर्विस रोड का निर्माण कार्य रुका हुआ था। इससे आसपास के गांवों के लोगों और किसानों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार शिकायत और मांग उठाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि किसानों ने इस मुद्दे को लेकर सांसद कंवर सिंह तंवर को ज्ञापन सौंपा था। सांसद द्वारा रेलवे अधिकारियों से पत्राचार करने के बाद अब विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्वे किया है।
सर्वे के दौरान रेलवे लाइन के आसपास सर्विस रोड के लिए उपयुक्त जगह चिन्हित की गई। ग्रामीणों को उम्मीद है कि अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा और क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin