हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला जाटान मढैय्या निवासी अवंतिका गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 30 नवंबर 2024 को मेरठ के गणपति पार्क सवाया जमालपुर निवासी राहुल अग्रवाल के साथ हुई थी। पीड़िता के अनुसार शादी में मायके पक्ष की ओर से करीब 45 लाख रुपये, घरेलू सामान और अन्य उपहार दिए गए थे।
आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति राहुल अग्रवाल, ससुर अनुज अग्रवाल, सास अंशु अग्रवाल और ननद सिमरन अग्रवाल ने अतिरिक्त दहेज के रूप में 20 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा।
महिला ने बताया कि 20 दिसंबर 2025 को उसने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद भी ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे पांच माह के बच्चे के साथ घर से निकाल दिया गया।
पीड़िता के मुताबिक 11 फरवरी को पति अपनी गलती मानते हुए उसे वापस घर ले गया, लेकिन कुछ समय बाद फिर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि 12 मई को ससुराल पक्ष ने उसके साथ गाली-गलौज की और पति ने चाकू से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आई।
महिला का आरोप है कि घटना के बाद उसे बच्चे सहित दोबारा घर से निकाल दिया गया। मामले में एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पति समेत चार आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
.jpg)
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin