हापुड़।
शिक्षा और डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बुधवार को पिलखुवा में एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) द्वारा सीएसआर योजना के तहत आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों के चेहरों पर नई उम्मीद और उत्साह साफ नजर आया। पिलखुवा स्थित ब्लू सफायर प्लाजा में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंच से विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित कर उन्हें डिजिटल शिक्षा से जोड़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में धौलाना विधायक धर्मेश सिंह तोमर मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष कविता म्हात्रे और पिलखुवा नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल समेत कई जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। अतिथियों ने विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा को तकनीक से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।
सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में डिजिटल इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत अभियान के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में तकनीकी ज्ञान बेहद जरूरी हो गया है और विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधनों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सांसद ने कहा कि ओएनजीसी द्वारा सीएसआर के तहत किया गया यह प्रयास ग्रामीण और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को नई दिशा देने का कार्य करेगा।
विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और युवाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। टैबलेट वितरण जैसी योजनाएं विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। भाजपा जिला अध्यक्ष कविता मात्रे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अब गांव और कस्बों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार की पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करेगी।
कार्यक्रम में पिलखुवा पालिका अध्यक्ष विभु बंसल, ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी, शिवकुमार शर्मा, लोकेश प्रजापति, पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश राणा, विश्व प्रकाश शर्मा, सौरभ शर्मा, नरेश तोमर, कोषाध्यक्ष अंशुल मित्तल और सचिन पुंडीर समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उन्हें आधुनिक तकनीकी संसाधनों से जोड़ना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का मजबूती से सामना कर सकें। कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कदम बताया।
.jpg)
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin