HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा द्वारा जनकल्याण एवं लोकमंगल की भावना से 19 जुलाई को 21 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक श्री रघुनाथ मंदिर, कबाड़ी बाजार में आयोजित की गई, जिसमें महायज्ञ के आयोजन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक में परामर्श मंडल के विद्वान पंडित ओमप्रकाश पोखरियाल, पंडित आशुतोष शुक्ला तथा महासभा की महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय ने संयुक्त रूप से महायज्ञ का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव का अनुमोदन मंत्री पंडित देवी प्रसाद तिवारी एवं डॉ. करुण शर्मा ने किया। उपस्थित विद्वानों ने प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
महासभा के समन्वयक पंडित अजय पाण्डेय ने बताया कि 21 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन स्वर्गाश्रम रोड स्थित आरजी सुमंगलम में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यज्ञ का उद्देश्य समाज में सुख, शांति और समृद्धि का संदेश देना है। यज्ञ में भाग लेने वाले यजमानों की विवाह संबंधी बाधाओं के निवारण, ऋण मुक्ति, रोगों से राहत, शत्रु बाधा के शमन, व्यापार वृद्धि, संतान प्राप्ति, लक्ष्मी कृपा, यश-कीर्ति एवं आयु वृद्धि जैसी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए विशेष आहुतियां दी जाएंगी।
बैठक की अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष पंडित के.सी. पाण्डेय ‘काशी वाले’ ने की। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले, संरक्षक डॉ. वासुदेव शर्मा, संगठन मंत्री पंडित जगदम्बा शर्मा, मीडिया प्रभारी पंडित सर्वेश तिवारी, प्रचार मंत्री पंडित अजय त्रिपाठी, पंडित उमेश शर्मा, पंडित सुधाकर अवस्थी, पंडित राहुल शर्मा, पंडित प्रशांत वशिष्ठ, पंडित प्रेम नारायण भारद्वाज, पंडित अनिल कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष पंडित गौरव कौशिक, पंडित दुर्गा शरण वाजपेयी, पंडित मुनेश शुक्ला, पंडित दिलीप शर्मा और पंडित हरीश शर्मा सहित अनेक विद्वान उपस्थित रहे।
.jpg)

.jpeg)


.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin