HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
गढ़ रोड स्थित गिरधारी नगर में उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के घर हुई करोड़ों रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर घोषित इनाम की राशि बढ़ा दी गई है। मेरठ रेंज के डीआईजी ने दोनों आरोपियों पर अब 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इससे पहले इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
गौरतलब है कि एक जून की रात हथियारबंद बदमाशों ने उद्योगपति के परिवार को बंधक बनाकर घर में लूटपाट की थी। बदमाश नकदी और कीमती आभूषण समेत बड़ी रकम का सामान लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने कई टीमों का गठन कर जांच शुरू की थी।
पुलिस कार्रवाई के दौरान सात जून को हुई मुठभेड़ में इस गिरोह से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटे गए आभूषणों के साथ लाखों रुपये की नकदी भी बरामद की गई थी।
हालांकि मामले के दो आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इनाम राशि बढ़ाए जाने से आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद मिलेगी और मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हो सकेंगी।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि फरार आरोपियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
.jpg)










.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin