Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

एकतरफा प्यार में सनकी युवक का खूनी हमला, महिला की गर्दन पर चाकू से किया वार


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

पिलखुवा क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए एक महिला पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी युवक महिला पर अपने साथ चलने का दबाव बना रहा था, लेकिन महिला द्वारा विरोध किए जाने पर उसने घर में घुसकर चाकू से उसकी गर्दन पर कई वार कर दिए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।



जानकारी के अनुसार सिखेड़ा गांव निवासी एक युवक लंबे समय से पड़ोस में रहने वाली महिला से एकतरफा प्रेम करता था। बताया जा रहा है कि वह महिला पर लगातार अपने साथ चलने और संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। महिला द्वारा उसकी बातों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था, जिससे आरोपी युवक नाराज चल रहा था।

सोमवार को आरोपी युवक अचानक महिला के घर पहुंच गया और उससे अपने साथ चलने की जिद करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया और जाने से साफ इनकार कर दिया तो युवक आगबबूला हो गया। आरोप है कि उसने घर में घुसकर महिला पर चाकू से हमला कर दिया। युवक ने महिला की गर्दन पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गई।



महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े तो आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। 

थाना प्रभारी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घायल महिला और उसके परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की टीमें फरार आरोपी की तलाश में जुटी हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही हैं।


                            



Obsessed Lover Attacks Woman With Knife After She Refuses to Go With Him

Hapur: 

A shocking incident of violence driven by one-sided love came to light in Sikheda village of Pilkhuwa area, where a man allegedly attacked a woman with a knife after she refused to accompany him. The accused reportedly entered the woman's house and stabbed her multiple times on the neck before fleeing from the scene.

According to local sources, the accused, a neighbor of the victim, had been obsessively pursuing the woman for a long time. He was allegedly pressuring her to go with him, but the woman consistently rejected his advances.



On the day of the incident, the accused reportedly arrived at the woman's residence and again insisted that she accompany him. When she refused and opposed his demands, he became enraged and allegedly attacked her with a knife. The victim sustained serious injuries to her neck and collapsed on the spot.

Hearing her screams, local residents rushed to the scene, prompting the accused to flee. The injured woman was immediately taken to a nearby hospital, where she is undergoing treatment.



Police reached the spot after receiving information about the attack and launched an investigation. Preliminary findings suggest that the assault was linked to the accused's one-sided obsession with the victim.

A case is being registered based on the complaint of the victim and her family members. Police teams have been deployed to trace and arrest the absconding accused.

The incident has created panic and outrage in the village, with residents demanding strict action against the attacker and stronger measures to ensure women's safety.