हापुड़।
जन कल्याण केयर टेकर एसोसिएशन के बैनर तले गुरुवार को बड़ी संख्या में केयरटेकरों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सामुदायिक शौचालयों पर कार्यरत केयरटेकरों के लंबित मानदेय, सेवा सुरक्षा और अन्य सुविधाओं को लेकर जल्द कार्रवाई की मांग की।
प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएशन के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदेश महासचिव अमित कुमार वाल्मीकि ने कहा कि शासन द्वारा जारी आदेशों के बावजूद कई केयरटेकरों का मानदेय रोका गया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की।
ज्ञापन में मांग की गई कि सामुदायिक शौचालयों पर कार्यरत सभी केयरटेकरों का लंबित मानदेय जल्द जारी किया जाए, बिना नोटिस किसी भी कर्मचारी को कार्य से न हटाया जाए तथा सभी केयरटेकरों के व्यक्तिगत बैंक खाते खुलवाए जाएं। इसके अलावा प्रत्येक माह समय पर वेतन एवं मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने और केयरटेकरों से शौचालय के अतिरिक्त अन्य कार्य न लेने की मांग भी रखी गई।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगे की रणनीति तय करेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान करीब 30 से अधिक केयरटेकर मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार, प्रदेश विधिक सलाहकार एडवोकेट सुशील कुमार वाल्मीकि, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सविता, संगीता, अनिता, बबीता, सीमा सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
.jpg)











.jpeg)
.jpeg)


Social Plugin