पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद एक 30 वर्षीय कामगार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने ठेकेदार और उसके साथियों पर मारपीट करने तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला अशोक नगर निवासी जॉनी धौलाना रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों का कहना है कि जॉनी ने ठेकेदार से करीब 20 हजार रुपये उधार लिए थे।
आरोप है कि बुधवार सुबह ठेकेदार अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और रुपये लौटाने को लेकर विवाद करने लगा। इस दौरान मारपीट और दबाव बनाने का भी आरोप परिजनों ने लगाया है।
परिजनों के मुताबिक, इस घटना के बाद जॉनी काफी तनाव में आ गया था। बुधवार देर रात उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)




.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)


Social Plugin