हापुड़।
जनपद हापुड़ के ग्राम हरसिंहपुर में बुधवार, 17 जून 2026 को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की हापुड़ शाखा के सौजन्य से एक व्यापक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता और संतुलित आहार के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच कराई। आरोग्य हॉस्पिटल, हापुड़ के चिकित्सक डा० विनीत त्यागी अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ उपस्थित रहे। चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया तथा सामान्य रोगों की जांच भी की गई।
शिविर के दौरान लोगों को स्वच्छता, नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि छोटे-छोटे जीवनशैली सुधारों से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।
एलआईसी हापुड़ शाखा की ओर से मुख्य प्रबंधक मोहन चंद, सहायक शाखा प्रबंधक गौरव बाबू एवं राकेश कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को एलआईसी की विभिन्न बीमा योजनाओं, क्लेम प्रक्रिया, पॉलिसी सर्विसिंग तथा बीमा ग्राम योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बीमा केवल आर्थिक सुरक्षा नहीं बल्कि परिवार के भविष्य की मजबूत नींव है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पंकज शर्मा, धर्मपाल शर्मा, रामअवतार शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग दिया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे गांव के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।





.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)


Social Plugin