HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र में कुराना टोल प्लाजा के निकट सोमवार को एक तेज रफ्तार ऑटो ने घोड़ा तांगे में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ऑटो में सवार यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। दुर्घटना में ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए, जबकि तांगे में रखा सामान सड़क पर बिखर गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो तेज गति से हापुड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान कुराना टोल के पास आगे चल रहे घोड़ा तांगे से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तांगे में रखा सामान सड़क पर फैल गया और ऑटो में बैठे यात्रियों को चोटें आईं। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।
घटना की सूचना मिलते ही थाना हाफिजपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं सड़क पर फैले सामान को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया गया।
थाना प्रभारी का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ऑटो की तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आ रही है। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
.jpg)

.jpeg)


.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin