Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

सर्दी बढ़ते ही सरकारी लैब का कामकाज बढ़ा, रोज 700 से अधिक जांचें


HALCHAL INIDA NEWS

हापुड़। 

जिले के सरकारी अस्पतालों में ठंड के मौसम ने पैथोलॉजी लैब पर काम का दबाव काफी बढ़ा दिया है। यहाँ प्रतिदिन 700 से ज्यादा सैंपलों की जांच की जा रही है, जो सामान्य दिनों की तुलना में लगभग ढाई गुना अधिक है।

अस्पतालों में आने वाले मरीजों में सीबीसी, केएफटी और एलएफटी जैसी जांचों की मांग सबसे ज्यादा है। नमूनों की बढ़ी संख्या के कारण रिपोर्ट प्रायः अगले दिन उपलब्ध हो पा रही है, जिससे दूर से आने वाले मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

ठंड के चलते वायरल, टाइफाइड, खांसी-जुकाम और विभिन्न प्रकार के संक्रमणों के मरीजों में तेजी से वृद्धि हुई है। डॉक्टर मरीजों को सही उपचार देने के लिए पहले रक्त जांच करवाकर स्थिति स्पष्ट करने पर जोर दे रहे हैं।

सीएचसी, जिला अस्पताल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रोजाना चार हजार से अधिक रोगी पहुँच रहे हैं, इनमें करीब 700 मरीजों की लैब जांच की जा रही है।
सीएमओ के अनुसार, जांच किए गए नमूनों में 50 प्रतिशत से अधिक सीबीसी होते हैं, जबकि लगभग 10 प्रतिशत मामलों में संक्रमण की पुष्टि होती है। असामान्य रिपोर्ट मिलने पर मरीजों को तुरंत चिकित्सकीय सलाह और दवाएं दी जा रही हैं।

“मरीजों के लक्षण देखते ही उनकी जांच कराई जाती है, जिससे रिपोर्ट के आधार पर उचित इलाज दिया जा सके।” — डॉ. सुनील त्यागी, सीएमओ