HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जिले में एसआईआर प्रक्रिया गुरुवार तक पूरी कर ली गई। इसी बीच चुनाव आयोग ने मतदाता सूची से जुड़े फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 26 दिसंबर कर दी है। तिथि बढ़ने के बाद जिलाधिकारी ने शाम से देर रात तक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की।
एसडीएम धौलाना मनोज कुमार ने जानकारी दी कि जिन लोगों का नाम अभी तक मतदाता सूची में डिजिटल रूप से दर्ज नहीं हो सका है, वे 26 दिसंबर तक अपना फॉर्म बीएलओ के माध्यम से जमा कर दें। सभी फॉर्मों का सत्यापन किया जाएगा, जिसके बाद ही नाम सूची में जोड़े जाएंगे।
उन्होंने बताया कि यह सुविधा खासकर उन व्यक्तियों के लिए है जिनके नाम अनुपस्थित या शिफ्टेड श्रेणी में दर्ज हो गए हैं। यदि कोई परिवार एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान घर पर मौजूद नहीं था और अब वापस लौट आया है, तो वह भी फॉर्म देकर अपना नाम पुनः जुड़वा सकता है।
सत्यापन पूरा होने पर पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कर दिए जाएंगे।
मतदाताओं के लिए दावे और आपत्तियाँ 31 दिसंबर से स्वीकार की जाएंगी।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin