HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण–2025 की प्रक्रिया जिले में पूरी कर ली गई है। दो महीनों तक चले इस अभियान के बाद 273 ग्राम पंचायतों में मतदाताओं की कुल संख्या में 1.71 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। संशोधित सूची में अब जिले में 7,60,324 मतदाता शामिल हैं। वहीं 96,093 नाम हटाए भी गए हैं।
पुनरीक्षण कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अधिकारियों ने भी घर-घर जाकर सत्यापन, डुप्लीकेट नामों की जांच और नए मतदाताओं का पंजीकरण किया। सभी ब्लॉकों की अद्यतन मतदाता सूची अब सार्वजनिक रूप से चस्पा कर दी गई है।
ब्लॉकवार स्थिति
-
गढ़मुक्तेश्वर (60 पंचायतें)
427 नाम हटने के बाद मतदाता संख्या: 1,60,184 -
धौलाना (55 पंचायतें)
1.88% वृद्धि, 3,309 नए मतदाता
कुल संख्या: 1,79,761 -
सिंभावली (65 पंचायतें)
1.57% बढ़ोतरी, 2,596 वोटर जुड़े
कुल संख्या: 1,68,409 -
हापुड़ (93 पंचायतें)
2.98% वृद्धि, 7,279 नए मतदाता
कुल संख्या: 2,51,970
अधिकारी के अनुसार, व्यापक पुनरीक्षण के बाद जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 1.71 प्रतिशत बढ़कर 7,60,324 हो गई है।
— संजीव कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी


.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin