HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जिले के तीनों डिवीजन में अब तक 10 हजार प्रीपेड बिजली मीटर लगाए जा चुके हैं। अब बिजली निगम ने शहरी क्षेत्रों की पॉश कॉलोनियों, व्यावसायिक और औद्योगिक कनेक्शनों में भी इन्हें लगाने का निर्णय लिया है। ग्रामीण क्षेत्र फिलहाल इस योजना से बाहर रहेंगे।
प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को पाँच अलग-अलग तरीके से रिचार्ज करने की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही मोबाइल एप के माध्यम से मीटर की खपत और स्थिति की निगरानी भी संभव है।
जिले में 53 बिजलीघरों के जरिए लगभग सवा तीन लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। पिछले तीन वर्षों से जिले में प्रीपेड मीटर लगाने की योजना चल रही थी। पहले सरकारी कार्यालयों और बिजलीघरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए और अब शहरी क्षेत्रों के दस हजार मीटर प्रीपेड किए गए हैं। इन मीटरों को रिचार्ज करने के बाद ही बिजली की आपूर्ति होगी।
बिजली निगम का लक्ष्य पूरे जिले में स्मार्ट मीटर की शत-प्रतिशत स्थापना करना है। इसमें पहले पॉश कॉलोनियों और सभी व्यावसायिक कनेक्शनों को शामिल किया जाएगा। पूरे जिले में लगभग दो लाख कनेक्शन हैं।
शहरी क्षेत्रों में प्रीपेड मीटर लगाने का काम तेज़ी से जारी है। ग्रामीण अंचलों में मीटर लगाने की प्रक्रिया इसके बाद शुरू होगी। अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने उपभोक्ताओं से इस प्रक्रिया में सहयोग देने का अनुरोध किया है।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin