HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जिले में विकास को गति देने के लिए हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण शुक्रवार को “इन्वेस्ट इन हापुड़ समिट-2025” आयोजित कर रहा है। कार्यक्रम का आयोजन आनंद विहार, एच-ब्लॉक में होगा और इसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना तथा जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल करेंगे।
इस समिट में गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, मुरादाबाद और आसपास के जिलों से करीब 300 बिल्डर और उद्यमी भाग लेंगे। इसमें शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सुझाव दिए जाएंगे।
विकास प्राधिकरण ने जिले में कई योजनाओं पर काम शुरू किया है। इनमें बाबूगढ़ और हरिपुर में गंगा धाम परियोजना, आवासीय और व्यावसायिक योजनाएं, और आनंद विहार में ऑडिटोरियम निर्माण शामिल हैं। इस समिट में इन परियोजनाओं और 40 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी।
एचपीडीए के वीसी डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में बिल्डर, उद्यमी, आर्किटेक्ट और अन्य विशेषज्ञ भाग लेंगे। चर्चा का मुख्य उद्देश्य यह होगा कि हापुड़ और आसपास के गांवों में विकास योजनाओं को कैसे प्रभावी बनाया जा सके।
जिले में हाईवे 334, मसूरी पेरिफेरल कनेक्टिविटी और गंगा एक्सप्रेसवे जैसी सुविधाएं विकास की गति को और बढ़ा रही हैं।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin