HALCHAL INDIA NEWS
पिलखुवा। मोहल्ले की युवती के पुराने प्रेमी द्वारा लगातार परेशान किए जाने के बाद नया प्रेमी भड़क गया और दोनों के बीच मारपीट हो गई। घटना के बाद पुलिस ने थाने में मध्यस्थता कराकर मामला शांत कराया।
पुलिस ने बताया कि युवती का पहले एक युवक के साथ प्रेम संबंध था, जो आपसी विवाद के कारण खत्म हो गया। इसके बाद युवती का संबंध नए युवक से बन गया। पुराने प्रेमी ने लगातार युवती का पीछा किया, जिससे नया प्रेमी नाराज हो गया।
नए प्रेमी ने पुराने प्रेमी को पीट दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। थाने में भी दोनों के बीच बहस हुई, लेकिन पुलिस और परिवार के समझाने पर मामला शांत हुआ। अंततः परिजनों की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया।
सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि किसी भी पक्ष ने अब तक लिखित शिकायत नहीं दी है। यदि कोई शिकायत दर्ज होती है, तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin