HALHAL INDIA NEWS
हापुड़।
सर्दियों की शुरुआत के साथ ही शहर में पारंपरिक मिठाइयों की बिक्री में तेजी आई है। बाजारों और चौराहों पर लगाई गई अस्थायी दुकानों में तिल, गुड़ और मूंगफली से बनी रेवड़ी और गजक की खुशबू हर जगह महसूस की जा रही है।
दुकानदारों के अनुसार, पिछले सप्ताह में इन मिठाइयों की बिक्री में लगभग 30 से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सर्दी में तिल, गुड़ और मूंगफली जैसी सामग्री शरीर में गर्माहट और ऊर्जा प्रदान करती हैं, इसलिए लोग इन्हें खाना पसंद कर रहे हैं।
शहर के तहसील चौपला, अतरपुरा चौपला, फ्रीगंज रोड, गढ़ रोड, पक्का बाग और मेरठ रोड समेत कई स्थानों पर अस्थायी स्टाल लगाए गए हैं। फ्रीगंज रोड के एक दुकानदार ने बताया कि हर साल सर्दियों में वे मूंगफली, रेवड़ी और गजक की दुकान लगाते हैं और इस मौसम में ग्राहक पहले से अधिक संख्या में आने लगे हैं।
मूल्य की बात करें तो मूंगफली 140 से 160 रुपये प्रति किलो, गजक 150 रुपये प्रति किलो, तिल गजक 250 रुपये प्रति किलो और रेवड़ी 160 रुपये प्रति किलो बिक रही है।


.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin