HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़:
हापुड़ रोडवेज डिपो की बसें दिन में तो नियमित रूप से चलती हैं, लेकिन शाम के समय कई प्रमुख मार्गों पर बस सेवा बंद हो जाती है। किठौर और मोदीनगर रूट पर यह समस्या विशेष रूप से देखी जा रही है। नोएडा और गाजियाबाद जाने वाले यात्रियों को भी बस का इंतजार करना पड़ता है।
किठौर मार्ग पर केवल दो बसें चलती हैं, जिनकी अंतिम सेवा शाम लगभग छह बजे तक होती है। मोदीनगर मार्ग पर सात बसें चलती हैं, लेकिन शाम 6:30 बजे के बाद यहां भी बसें नहीं मिलतीं। इस कारण नौकरीपेशा कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और बाजार से लौटने वाले ग्रामीण निजी वाहनों या डग्गामार बसों पर निर्भर हो जाते हैं।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह ने बताया कि शाम के समय इन मार्गों पर यात्रियों की संख्या कम होती है, इसलिए घाटे को देखते हुए बसें संचालित नहीं की जातीं। उन्होंने कहा कि यदि यात्रियों की संख्या बढ़ती है, तो बस सेवा को देर तक चलाने पर विचार किया जाएगा।


.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin