Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

पिलखुवा में स्वनिधि योजना के तहत छोटे व्यापारियों को बढ़ा ऋण लाभ


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगर के छोटे कारोबारियों को मिलने वाली ऋण राशि में वृद्धि कर दी गई है। अब पहला ऋण 15,000 रुपये, दूसरा 25,000 रुपये और तीसरा 50,000 रुपये तक मिलेगा।

इस वृद्धि के बाद योजना के प्रति व्यापारियों की रुचि तेजी से बढ़ी है और नगर क्षेत्र से अब तक 250 नए आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने बताया कि यह योजना छोटे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है और सभी पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।