HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़:
जिले में लगभग 2,000 व्यापारियों ने राज्य कर में 65 करोड़ रुपये जमा नहीं किए हैं। नोटिस जारी होने के बावजूद अधिकतर फर्मों ने जवाब नहीं दिया।
राज्य कर विभाग ने विशेष वसूली अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले चरण में एक सप्ताह में करीब 50 फर्मों से 1.3 करोड़ रुपये वसूले गए हैं। बाकी फर्मों से भी बकाया वसूली जारी है।
अभियान में विभाग द्वारा फर्मों की औचक जांच की जा रही है, कार्यालय सीज किए जा रहे हैं, और नकद वसूली पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बकाया कर न जमा करने वालों के बैंक खाते फ्रीज किए जा रहे हैं और भुगतान न होने की स्थिति में संपत्तियों को कुर्क या नीलाम किया जाएगा।
जुलाई 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद कई फर्मों ने पुरानी टैक्स प्रणाली और नई जीएसटी में कर का भुगतान नहीं किया। इसी कारण विभाग ने बकाया वसूली के लिए यह अभियान शुरू किया है।
अपर आयुक्त मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर छोटे-बड़े सभी बकायेदारों की पहचान कर उनसे कर वसूली की जा रही है और सभी अधिकारियों को इस अभियान में सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin