Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

गढ़मुक्तेश्वर: ऊर्जा निगम कर्मी से अभद्रता, मामला दर्ज


HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर। ऊर्जा निगम के जेई राजन कुमार ने बहादुरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि 10 दिसंबर की देर शाम, निगम के संविदाकर्मी करमवीर सिंह के मोबाइल पर कॉल करते हुए गांव भस्याना के रहने वाले अनुज चौहान ने उन्हें गाली-गलौज और अपशब्द कहे।

जेई का यह भी कहना है कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।

थाना प्रभारी सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।