HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
मेरठ रोड के फ्लाईओवर पर गुरुवार रात अचानक भारी जाम लग गया, जिससे वाहनों की रफ्तार लगभग ठप हो गई। दो मिनट की दूरी तय करने में लोगों को काफी समय लग गया और वाहन चालक व यात्री काफी परेशान हुए।
स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। कई घंटों की मेहनत के बाद जाम को खुलवाया गया और यातायात सामान्य हुआ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक जाम लगने से वाहन चालक परेशान हो गए और कई स्थानों पर गाड़ियां पूरी तरह रुक गईं। पुलिस ने लोगों से संयम बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील की है।


.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin