Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

सर्दियों में सब्जियों के दामों में उछाल, रसोई का बजट हुआ भारी


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

सर्दियों के मौसम की शुरुआत के साथ ही हरी सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं, जिससे घरों की रसोई पर असर पड़ा है। मंडियों में आवक कम होने के कारण मौसमी सब्जियों के दाम 20 से 40 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं।

फुटकर बाजार में हरी मिर्च अब 60 रुपये प्रति किलो, हरी मटर 80 रुपये प्रति किलो और भिंडी 150 रुपये प्रति किलो बिक रही है। लौकी और तरोई के दाम 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। शिमला मिर्च का दाम भी दोगुना होकर 70 रुपये प्रति किलो हो गया है।

सब्जी विक्रेता मोंटी ने बताया कि फसल की कम आवक और बढ़ती मांग के कारण कीमतें बढ़ी हैं। वहीं, आलू और गाजर के दामों में हल्की गिरावट देखने को मिली है।

आढ़ती श्याम कुमार ने कहा कि कुछ बाहरी राज्यों से सब्जियों की आवक कम होने के कारण दाम बढ़े हैं, लेकिन थोक बाजार पर इसका खास असर नहीं पड़ा। उनका कहना है कि दिसंबर के अंत तक स्थानीय स्तर पर आवक बढ़ने से कीमतें फिर कम हो सकती हैं।