Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

सिंभावली में घर में घुसकर हमला, न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज


HALCHAL INDIA NEWS

सिंभावली। गांव हिम्मतपुर के एक किसान ने अपने ही गांव के चार युवकों पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश के बाद थाने में तहरीर दी

पीड़ित का कहना है कि आरोपी जावेद, रहीस, अमजद और सलमान पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके परिवार से पुरानी रंजिश रखते हैं। करीब दो माह पहले चारों ने उनके बेटे को रास्ते में रोककर गाली-गलौज और अभद्रता की थी।

इस पर गुस्साए आरोपियों ने पीड़ित के घर पहुंचकर परिवार पर हमला किया। लाठी-डंडों और तमंचे का इस्तेमाल किया गया, जिससे पीड़ित बाल-बाल बचा। आरोपियों ने महिलाओं और बच्चों को भी चोट पहुँचाई और पीड़ित के गले में कपड़े का फंदा डालने की कोशिश की।

पड़ोसियों के आने पर आरोपी भविष्य में जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने थाने और एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

थाना प्रभारी सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।