Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

साइबर ठगों ने मुनाफे का झांसा देकर 12.60 लाख रुपये ठगे


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

पिलखुवा थाना क्षेत्र के मोहल्ला चाह डिब्बा निवासी अभिषेक गर्ग ने आरोप लगाया है कि साइबर ठगों ने अच्छे मुनाफे का लालच देकर उनसे कुल 12.60 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अभिषेक ने बताया कि 19 सितंबर 2025 को उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने टेलीग्राम एप ग्रुप में जोड़ा और निवेश करने का झांसा दिया। 24 सितंबर को उन्होंने 10,100 रुपये जमा किए और बदले में 16,500 रुपये लौटाए। इसके बाद उन्होंने 32,600 रुपये जमा किए और बदले में 3,85,000 रुपये पाए।

इस तरह विभिन्न तिथियों पर कुल करीब 12.60 लाख रुपये आरोपियों के खाते में चले गए, लेकिन बाद में उन्हें कोई रकम वापस नहीं मिली।

सीओ वरुण मिश्रा ने कहा कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।