Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

बड़ौदा सिहानी में विवाद के दौरान युवक घायल, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट


HALCHAL INDIA NEWS

हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी में पड़ोसियों के बीच विवाद के दौरान एक युवक घायल हो गया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शबनम ने बताया कि 6 दिसंबर की शाम उनके बेटे दानिश और पड़ोस में रहने वाले युवकों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि पड़ोस की संजीदा अपनी छत से उनके घर झांक रही थी। विरोध करने पर उसका पुत्र आकिब, नाजिम, देवर नदीम उर्फ बुल्ला और भतीजा आदिल लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर घर में घुस आए।

इस दौरान नाजिम ने दानिश पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल किया। बचाव करने पर परिवार के अन्य सदस्यों को भी पीटा गया। संजीदा के जेठ युसूफ ने छत से पथराव भी किया।

सीओ अनीता चौहान ने कहा कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आकिब, नाजिम, नदीम और युसूफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।