HALCHAL INDIA NEWS
कुचेसर चौपला के पास एनएच-09 स्थित उपैड़ा फ्लाईओवर पर बुधवार दोपहर एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कार में सवार मां और बेटे ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरातफरी और जाम की स्थिति बन गई।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम निवासी अरबाज अपनी मां सबा खान के साथ बुलंदशहर के बुगरासी गांव जा रहे थे। दोपहर करीब 1:45 बजे उपैड़ा फ्लाईओवर पर पहुंचते ही कार से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई। हालात बिगड़ते देख दोनों ने कार से कूदकर खुद को सुरक्षित कर लिया।
सूचना मिलते ही बाबूगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को बुलाया गया। दमकल टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। आग लगने के कारण हाईवे के एक हिस्से पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित कराया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मां और बेटा दोनों सुरक्षित हैं। शुरुआती जांच में कार में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, जबकि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin