HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
दिल्ली-शाहदरा रेलखंड पर यमुना ब्रिज के पास निर्माण कार्य होने के चलते 28 और 29 मार्च को पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लगाया जाएगा। इसके कारण हापुड़ स्टेशन से होकर गुजरने वाली कुछ पैसेंजर ट्रेनों का संचालन दो दिनों के लिए प्रभावित रहेगा।
रेलवे विभाग के अनुसार बरेली से दिल्ली जाने वाली शटल पैसेंजर और तिलक ब्रिज-बुलंदशहर पैसेंजर ट्रेन 28 मार्च को नहीं चलेंगी। वहीं 29 मार्च को दिल्ली से बरेली और बुलंदशहर से तिलक ब्रिज जाने वाली पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी। मुरादाबाद-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन को वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जाएगा।
अधिकारियों का कहना है कि यमुना ब्रिज पर रेल पथ को जोड़ने और तकनीकी कार्य पूरा करने के लिए यह ब्लॉक लिया जा रहा है।
मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें और आवश्यकता पड़ने पर दूसरी ट्रेनों का उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin