HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरी के शक में एक सात वर्षीय मासूम बच्चे को दुकानदार ने डीप फ्रीजर में बंद कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार 31 मार्च 2026 को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ, जिसमें एक छोटे बच्चे को दुकान के अंदर डीप फ्रीजर में बैठाकर बंद किया जाता दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
जांच में पता चला कि ग्राम शेखपुरा खिचरा में स्थित एक डेंटिंग-पेंटिंग की दुकान पर 30 मार्च को यह घटना हुई थी। आरोप है कि सात वर्षीय बच्चे द्वारा दुकान से कुछ सामान उठाने पर दुकान स्वामी आजाद पुत्र जाहिद निवासी बझेड़ा कला, थाना कपूरपुर ने उसे डराने के उद्देश्य से डीप फ्रीजर में बंद कर दिया।
हालांकि पुलिस के मुताबिक बच्चे को कुछ ही समय के लिए फ्रीजर में रखा गया था, लेकिन इस कृत्य को लेकर क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना धौलाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग इस तरह की अमानवीय हरकत की कड़ी निंदा कर रहे हैं।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin