गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में एक महिला ने कुछ युवकों पर घर में घुसकर हमला करने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सिंभावली इलाके की रहने वाली महिला रमजान के अवसर पर अपने पति के साथ मायके आई हुई थीं। शनिवार की शाम दोनों इफ्तार का सामान लेने के लिए गांव के बाजार जा रहे थे। रास्ते में गांव के कुछ युवकों से कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोप है कि युवकों ने उसके पति के साथ मारपीट की। आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर उस समय मामला शांत करा दिया।
महिला का कहना है कि कुछ देर बाद चार लोग उनके घर में जबरन घुस आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई। बचाव में आई उसकी गर्भवती मां को भी चोटें आईं और वह बेहोश हो गईं।
शोर-शराबा बढ़ने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना से जुड़े दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
.jpg)



.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin