Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

परंपराओं के साथ मनाया गया होलिका दहन, दिनभर चला पूजन


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

होली पर्व की पूर्व संध्या पर शहर में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न मोहल्लों, चौराहों और तिराहों पर लोगों ने होलिका दहन की तैयारी शुरू कर दी थी। लकड़ियां और उपले एकत्र कर विधि-विधान से पूजन किया गया।

निर्धारित शुभ समय के अनुसार शाम 6:39 बजे के बाद कई स्थानों पर होलिका दहन किया गया। कुछ जगहों पर ज्योतिषीय गणना के आधार पर प्रातः 5:29 बजे से 6:19 बजे के बीच भी अग्नि प्रज्ज्वलित करने का कार्यक्रम तय किया गया।

चंडी रोड समेत शहर के प्रमुख स्थलों पर महिलाओं ने परिक्रमा कर सूत का धागा बांधा और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रद्धालुओं ने भक्त प्रह्लाद की कथा का स्मरण करते हुए पूजा-अर्चना की।

दहन के दौरान पारंपरिक गीत गाए गए और युवाओं ने ढोल-नगाड़ों व संगीत की धुन पर उत्सव मनाया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।

अनुष्ठान पूर्ण होने के बाद भुनी हुई जौ की बालियां और मिठाई प्रसाद के रूप में वितरित की गईं। देर रात तक विभिन्न स्थानों पर उत्सव का माहौल बना रहा।