HALCHAL INDIA NEWS
पिलखुवा। थाना पिलखुवा पुलिस ने क्षेत्र में युवक से हुई लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन, जूते, घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले बदमाशों के गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।
पुलिस के अनुसार ग्राम कांवी निवासी गौरव कुमार से कुछ दिन पूर्व दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूटपाट की थी। आरोपितों ने उससे करीब 1500 रुपये नकद, मोबाइल फोन और जूतों की एक जोड़ी छीन ली थी। घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपितों की तलाश में जुटी थी।
थाना पिलखुवा पुलिस ने सुरागरसी और मुखबिर की सूचना के आधार पर बड़ौदा रेलवे फाटक मोड़ के पास घेराबंदी कर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान अभिषेक पुत्र बालकिशोर उर्फ सुनील निवासी ग्राम कस्तला कासमाबाद, भूपेन्द्र उर्फ लखन पुत्र चन्द्रपाल निवासी कस्तला कासमाबाद, प्रेम पुत्र सुनील निवासी ग्राम निजामपुर तथा लविश पुत्र अनिल निवासी ग्राम निजामपुर के रूप में हुई है। सभी आरोपी थाना पिलखुवा क्षेत्र के रहने वाले हैं।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से लूट के 1000 रुपये नकद, एक वीवो मोबाइल फोन, जूतों की एक जोड़ी, घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा मय एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) तथा दो मोटरसाइकिल — होंडा शाइन (यूपी 37 जे 4186) और डिस्कवर (यूपी 14 बीएक्स 2579) बरामद की हैं। बरामद सामान संबंधित मुकदमा बीएनएस से जुड़ा बताया गया है।
थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि उन्होंने क्षेत्र में अन्य वारदातों को भी अंजाम तो नहीं दिया है। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin