HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
थाना बाबूगढ़ पुलिस ने जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से ढाबे में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने के मामले का खुलासा करते हुए दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को ग्राम रसूलपुर से पकड़कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आरोपितों ने जमीन पर अवैध कब्जा करने की मंशा से ढाबे में घुसकर तोड़फोड़ की थी, जिससे वहां काफी नुकसान हुआ था। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी।
इसी क्रम में थाना बाबूगढ़ पुलिस को सफलता मिली और नामजद व वांछित दोनों आरोपितों को ग्राम रसूलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान रविन्द्र पुत्र अलवेल तथा सोमपाल पुत्र अलवेल, निवासी ग्राम रसूलपुर, थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी मुनीश प्रताप सिंह का कहना है कि दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज है और उन्हें न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin