HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
थाना हापुड़ नगर पुलिस ने ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने वाले दो शातिर आरोपितों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद करने के साथ-साथ तलाशी में एक-एक अवैध चाकू भी बरामद किया है। दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
थाना हापुड़ नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने वाले आरोपी आनंद विहार बिजली घर की ओर जाने वाले रास्ते पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुहैल पुत्र मुख्तयार (उम्र करीब 21 वर्ष) निवासी पीरबाउद्दीन, शिवदयालपुरा तथा फारुख पुत्र निजामुद्दीन (उम्र करीब 23 वर्ष) निवासी पीरबाउद्दीन फकीर वाली गली, शिवदयालपुरा, थाना हापुड़ नगर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों के कब्जे से ट्रांसफार्मर का चोरी किया गया सामान बरामद हुआ है। तलाशी के दौरान दोनों आरोपितों के पास से एक-एक अवैध चाकू भी मिला। बरामद चाकुओं के संबंध में थाना हापुड़ नगर में मुकदमा आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी विनोद पांडेय का कहना है कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चोरी की अन्य घटनाओं में भी उनका हाथ तो नहीं है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin