हापुड़।
रंगों के त्योहार को शांतिपूर्वक और सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रविवार देर रात अधिकारियों ने गांव असौड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने इलाकों में सतर्क रहकर लगातार पेट्रोलिंग करें।
होलिका दहन और धुलेंडी के दिन शहर के प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की सघन जांच की जाएगी। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों की पहचान के लिए ब्रीथ एनालाइजर का उपयोग किया जाएगा।
तेज गति से वाहन चलाने, स्टंट करने या हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आवश्यकता पड़ने पर वाहन सीज करने और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin