Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

तीन चोरी की बाइक के साथ शातिर वाहन चोर गिरफ्तार


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

नगर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से हापुड़ और बुलंदशहर से चोरी की गई तीन बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, माता मोहल्ला निवासी सचिन वर्मा ने कुछ दिन पहले अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 19 मार्च को वह चंडी रोड स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स पहुंचे थे, जहां से उनकी बाइक चोरी हो गई थी।

सोमवार को पुलिस को रामपुर रोड पर एक संदिग्ध युवक के घूमने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाइक सवार युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अरविंद निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी, बुलंदशहर बताया।

जांच के दौरान उसके पास से चोरी की गई बाइक बरामद हुई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बुलंदशहर से चोरी की गई दो अन्य बाइक भी बरामद कर ली। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।