HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
शादी-विवाह के सहालग सीजन की शुरुआत के साथ ही शहर के बर्तन बाजार में रौनक लौट आई है। बाजार में तांबा, पीतल और स्टील के आकर्षक डिजाइन वाले बर्तन ग्राहकों को अपनी ओर खींच रहे हैं। हालांकि बढ़ती कीमतों के कारण लोगों को खरीदारी करते समय महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।
कसेरठ बाजार में सुबह से ही खरीदारों की आवाजाही बनी रहती है। शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग शादी की तैयारियों के लिए बर्तन खरीदने पहुंच रहे हैं। डिनर सेट, कुकर, थाली, गिलास, चम्मच, कढ़ाई, बाल्टी, जग और अन्य घरेलू सामान की मांग ज्यादा देखी जा रही है। इसके साथ ही डिजाइनर क्रॉकरी और कप-प्लेट सेट की बिक्री भी बढ़ी है।
बर्तन व्यापारियों चंडी प्रसाद और योगेंद्र अग्रवाल का कहना है कि सहालग सीजन के चलते तांबा, पीतल, स्टील और सिल्वर के दामों में करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। बढ़ती कीमतों की वजह से ग्राहक हल्के वजन और किफायती बर्तनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। महंगाई का असर बाजार की बिक्री पर भी देखने को मिल रहा है और लोग जरूरत के अनुसार ही खरीदारी कर रहे हैं।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin