HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़ जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, पहले जिले में कुल 11,56,699 मतदाता दर्ज थे। लंबी जांच और सत्यापन प्रक्रिया के बाद 2,03,426 नाम विभिन्न कारणों से हटा दिए गए। अब जिले में कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 9,53,273 रह गई है।
तीनों विधानसभा क्षेत्रों में से धौलाना में सबसे ज्यादा 75,763 नाम सूची से हटाए गए हैं।
यह अभियान 4 नवंबर 2025 से शुरू हुआ था और 26 दिसंबर 2025 तक फॉर्म भरने का काम चला। इस दौरान करीब 8,98,796 मतदाताओं के फॉर्म डिजिटल किए गए, जबकि कई फॉर्म जमा नहीं हो सके। इनमें मृतक, स्थानांतरित, अनुपस्थित और पहले से पंजीकृत लोग शामिल हैं।
6 जनवरी 2026 को प्रारंभिक सूची जारी की गई थी, जिस पर 3 मार्च तक दावे और आपत्तियां ली गईं। इनके निस्तारण के बाद करीब 49,709 नए नाम जोड़े गए, 666 नाम हटाए गए और 13,745 नामों में सुधार किया गया।
जिला प्रशासन ने बताया कि मतदाता अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर चेक कर सकते हैं। जिनका नाम सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ बीएलओ को जमा कर सकते हैं।
.jpg)





.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin