HALCHAL INDIA NEWS
कुचेसर चौपला क्षेत्र के बाबूगढ़ थाना अंतर्गत गांव मुजफ्फरा बागड़पुर उर्फ मुदाफरा के जंगल में चोरों ने बिजली लाइन को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाशों ने करीब 20 खंभों से हाईटेंशन और लो टेंशन तार काट लिए, जिनकी लंबाई लगभग 600 मीटर बताई जा रही है।
सुबह जब किसानों ने अपने नलकूप चालू करने की कोशिश की, तो बिजली आपूर्ति ठप मिली। इसके बाद उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया। इस घटना से आसपास के करीब 15 किसानों की सिंचाई व्यवस्था बाधित हो गई है, जिससे फसलों पर संकट गहरा गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, खेतों के फीडर रात में बंद रहने के कारण यह इलाका सुनसान हो जाता है, जिसका फायदा उठाकर चोर आसानी से ऐसी घटनाओं को अंजाम दे देते हैं। लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी मामले की पुष्टि की है। गोहरा आलमगीरपुर बिजलीघर से जुड़े इस क्षेत्र में हुई चोरी को लेकर विभाग की ओर से बाबूगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।






.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin