HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को व्यापक स्तर पर कार्रवाई की। यह पूरी कवायद सुबह से दोपहर तक गोपनीय रखी गई, जिससे दिनभर जिले में चर्चाओं का माहौल बना रहा।
जानकारी के अनुसार, करीब 60 अधिकारियों की टीम प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से एकत्र हुई थी। टीम के हापुड़ में मौजूद होने की खबर मिलते ही व्यापारियों और कारोबारियों में हलचल मच गई। दिनभर यह कयास लगाए जाते रहे कि जिले के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी हो रही है।
कभी धौलाना क्षेत्र की घी फैक्टरी तो कभी शहर की आइसक्रीम यूनिट पर कार्रवाई की चर्चाएं सामने आईं, लेकिन शाम तक स्थिति स्पष्ट हुई कि हापुड़ में कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि, संभावित जांच के डर से कई कारोबारियों ने एहतियातन अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
विभागीय अधिकारियों ने बाद में बताया कि कार्रवाई आसपास के जिलों—जैसे बुलंदशहर और सहारनपुर—में की गई। इस दौरान सहायक आयुक्त और अभिहित अधिकारी स्तर के अधिकारी भी शामिल रहे।
अधिकारियों का कहना है कि मिलावट के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसी कार्रवाई आगे भी की जाती रहेंगी।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin