Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

मोती कॉलोनी चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, जेवर-नकदी व चाकू बरामद

HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

थाना हापुड़ नगर पुलिस ने मोती कॉलोनी स्थित एक मकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के जेवरात, नकदी और एक अवैध चाकू भी बरामद किया है। 


थाना प्रभारी के अनुसार, जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई है। थाना हापुड़ नगर पुलिस ने मुकदमा संख्या 78/2026, धारा 305 बीएनएस से संबंधित मामले की जांच करते हुए मुखबिर की सूचना पर बुलंदशहर रोड स्थित चित्तौली कट के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शालू उर्फ निसार अहमद पुत्र अलीमुद्दीन निवासी रफीकनगर, थाना हापुड़ नगर के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीली धातु के आभूषण जिनमें दो अंगूठी, एक जोड़ी टॉप्स और एक नाक की लौंग, सफेद धातु की एक जोड़ी पाजेब तथा 2660 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपी के पास से एक अवैध चाकू भी मिला है। 


थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और उससे अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।